वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024: इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता

इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जैसे टीम इंडिया का आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा बरकरार है, वैसे ही इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में भी पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखते हुए जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले में अंबाती रायडू ने शानदार पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाज़ा गया।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 156/6 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अहमद शहजाद और उमर अकमल ने महत्वपूर्ण पारियां खेली। भारत के लिए अनुरीत सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की टीम को ठीक शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू ने 34 रनों की साझेदारी की। उथप्पा 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए, और इसके बाद सुरेश रैना सिर्फ 2 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद अंबाती रायडू और गुरकीरत सिंह मान ने कुछ देर पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। अंबाती रायडू ने 30 गेंदों में 50 रन बनाए, लेकिन वे 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। गुरकीरत सिंह मान ने 33 गेंदों में 34 रन बनाए और टीम को चौथे झटके के रूप में 13वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौटे।
मैच का निर्णायक मोड़ तब आया जब कप्तान युवराज सिंह और इरफान पठान ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। युवराज सिंह ने 15* रन बनाए और इरफान पठान ने 5* रन बनाए, जिससे इंडिया चैंपियंस ने 19.1 ओवर में 159/5 रन बनाकर जीत हासिल की।
इंडिया चैंपियंस की इस शानदार जीत के पीछे टीम की सामूहिक प्रयास और खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन था। इस जीत के साथ, इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया और एक बार फिर दिखा दिया कि वे वर्ल्ड चैंपियन बनने के हकदार हैं।
नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।









