HINDI NEWS

दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, बाढ़ के खतरे पर अधिकारियों ने दी चेतावनी

ई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। दिल्ली में नदी का जलस्तर 204.50 मीटर के वार्निंग साइन को भी पार कर गया है। अब फिर से दिल्ली वालों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर बढ़कर मंगलवार शाम 6 बजे तक 204.94 हो गया है।

मौजूदा जानकारी के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह 30,153 क्यूसेक दर्ज किया गया। जिसे मानसून के मौसम के दौरान मीडियम माना जाता है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नदी के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है, लेकिन स्थिति के गंभीर होने के आसार कम हैं। हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश का दौर चल रहा है, इसके कारण कम से कम 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

पहले भी दिल्ली वालों को जूझना पड़ा था यमुना के बढ़ते जलस्तर से

दिल्ली को जुलाई के बीच में अभूतपूर्व जलभराव और बाढ़ से जूझना पड़ा था। इतना ही नहीं, नदी का जल 13 जुलाई को 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। दिल्ली में बाढ़ के कारण 27,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। बाढ़ के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। यमुना नदी 10 जुलाई से लगातार 8 दिन तक खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बहती रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button