UGC का बड़ा फैसला: प्रवेश रद्द होने पर छात्रों को मिलेगी पूरी फीस वापस**

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने निर्णय लिया है कि, यदि छात्र अपनी प्रवेश प्रक्रिया को रद्द या वापस लेते हैं तो उन्हें शुल्क की वापसी दी जाएगी। यूजीसी की 580वीं बैठक में, जो 15 मई 2024 को आयोजित की गई थी, इस मुद्दे पर विचार किया गया और 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए शुल्क वापसी नीति पारित की गई।
यूजीसी ने घोषणा की है कि छात्रों को अंतिम प्रवेश तिथि से 15 दिन या उससे अधिक समय पहले प्रवेश रद्द करने पर 100% शुल्क वापसी दी जाएगी, जबकि 15 दिनों से कम समय पर 90% शुल्क वापसी दी जाएगी। “किसी भी दिशा-निर्देश/प्रवेशिका/अधिसूचना/समय सारणी में कुछ भी निहित (inherent) होने के बावजूद, सभी उच्च शिक्षा संस्थानों (Higher education institutions)द्वारा 30 सितंबर 2024 तक सभी प्रवेश रद्द करने और छात्र स्थानांतरण के मामलों में पूर्ण शुल्क वापसी की जाएगी और 31 अक्टूबर 2024 तक अधिकतम 1,000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस के साथ वापसी की जाएगी,” यूजीसी ने कहा।
यह नीति सभी उच्च शिक्षा संस्थानों पर लागू होगी, चाहे वे केंद्रीय अधिनियम या राज्य अधिनियम के तहत स्थापित या शामिल हों, और यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 2 के उपबंध (f) के तहत मान्यता प्राप्त प्रत्येक संस्थान पर लागू होगी। इसके साथ ही, यह नीति सभी विश्वविद्यालयों से संबद्ध उच्च शिक्षा संस्थानों और धारा 3 के तहत घोषित सभी विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थानों पर भी लागू होगी।
पालिसी के अनुसार, अंतिम प्रवेश तिथि से 15 दिन या उससे अधिक समय पहले प्रवेश रद्द करने पर छात्रों को 100% शुल्क वापसी मिलेगी, जबकि 15 दिनों से कम समय पर 90% वापसी मिलेगी। 15 दिनों के बाद, 80% वापसी उपलब्ध होगी, और 30 दिनों तक 50% वापसी की जाएगी। एक महीने के बाद, छात्रों को कोई वापसी नहीं दी जाएगी।
इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों के हितों की सुरक्षा करना और उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। छात्रों और अभिभावकों (guardian) के लिए यह एक महत्वपूर्ण राहत है, जो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आने वाली अनिश्चितताओं और बदलावों से निपटने में मदद करेगा।
नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।









