HINDI NEWSवर्ल्ड

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक संकट गहराया, BLA का नया वीडियो आया सामने

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक को लेकर लगातार नए दावे किए जा रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है और 150 से अधिक लोग अभी भी उसके कब्जे में हैं। वहीं, दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना ने इस संकट के खत्म होने की घोषणा कर दी है। सेना के अनुसार, इस हमले में 4 सैनिकों और 21 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 33 BLA आतंकियों को मार गिराया गया है।

200 से अधिक ताबूतों की खबर से हड़कंप
इस संकट के बीच एक नई खबर सामने आई है, जिसने पाकिस्तान में सनसनी फैला दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने 200 से अधिक ताबूत क्वेटा भेजे हैं। ये ताबूत बोलन इलाके में भेजे गए हैं, जहां BLA के आतंकियों ने ट्रेन को हाईजैक किया था। इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तानी सरकार पर दबाव और बढ़ गया है, क्योंकि हाईजैकर्स ने बंधकों के बीच आत्मघाती हमलावर तैनात कर रखे हैं, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

यह भी पढ़े पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक: बलूच विद्रोहियों ने 214 यात्रियों को बनाया बंधक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

BLA का अल्टीमेटम: कुछ ही घंटे बचे
BLA ने पाकिस्तानी सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो अब घटकर कुछ ही घंटे रह गया है।
इस अल्टीमेटम में BLA ने साफ कहा है कि अगर बलूच राजनीतिक कैदियों को रिहा नहीं किया गया और सैन्य अभियान नहीं रोका गया तो बंधकों की हत्या कर दी जाएगी। इस बीच, BLA लगातार प्रेस विज्ञप्ति, ऑडियो संदेश और अब वीडियो जारी कर रहा है, जिसने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है।

BLA का हाईजैक के बाद पहला वीडियो जारी
BLA की ओर से जारी इस वीडियो में दिखाया गया है कि उन्होंने पहले से ही पहाड़ियों में अपनी पोजीशन संभाल रखी थी। जैसे ही पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन शुरू किया, BLA ने ट्रेन को हाईजैक कर लिया।
वीडियो में जाफर एक्सप्रेस पटरी पर खड़ी नजर आ रही है, और BLA ने बंधकों को तीन समूहों में बांट दिया है:

  1. आम नागरिक
  2. पाकिस्तानी सैनिक
  3. ISI एजेंट्स

इसके अलावा, BLA ने पाकिस्तानी सेना के कब्जे में लिए गए जवानों की एक सूची भी जारी की है, जिसमें 180 सैनिकों के नाम, मोबाइल नंबर और वाउचर नंबर दर्ज हैं।

पाकिस्तानी सेना के दावे पर उठे सवाल
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने 150 से अधिक बंधकों को छुड़ा लिया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, असलियत यह है कि आम यात्रियों को खुद BLA ने रिहा किया था।
हाईजैक के समय ट्रेन में 400-500 लोग सवार थे, लेकिन BLA के लड़ाके केवल पाकिस्तानी सैनिकों और ISI एजेंट्स को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी सेना के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

अब सबकी नजरें अगले 24 घंटे पर टिकी हैं। यदि पाकिस्तानी सरकार BLA की शर्तें नहीं मानती, तो यह संकट और भी भयावह हो सकता है।

नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button