HINDI NEWSभारत

मूसलाधार बारिश से मुंबई-पुणे में हाहाकार: रेलवे ट्रैक पर जलभराव, स्कूल बंद, हाई टाइड अलर्ट जारी

मुंबई और पुणे में हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों के जीवन को प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

स्कूलों में छुट्टी

प्रशासन ने खराब मौसम और भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए मुंबई और पुणे के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। पुणे के कलेक्टर डॉ. सुहासी दिवासे ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि, स्कूल स्टाफ, प्रिंसिपल और टीचर्स को उपस्थित रहना होगा। मुंबई और नवी मुंबई में भी बीएमसी ने रेड अलर्ट को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और पुणे में 9 जुलाई को हाई टाइड और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, और सतारा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 12 जुलाई तक पालघर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद समेत अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

रेलवे ट्रैक पर जलभराव
बारिश के पानी के कारण रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है, जिससे मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। वडाला स्टेशन पर पानी भरने के कारण ट्रेन सेवाओं को रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है।

हवाई सेवाएं प्रभावित
भारी बारिश के कारण हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। मुंबई आने वाली कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है। कम दृश्यता और तेज बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन गतिविधियां एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहीं और 50 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े भारी बारिश के चलते इंडिगो की उड़ानें हुई ठप, यात्रियों को रिफंड का मिला विकल्प

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम और जलभराव की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलें और पर्यटक स्थलों पर जाने से बचें।

नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button