HINDI NEWSबिज़नेस

Yes Bank में लागत कम करने के लिए छंटनी का दौर, 500 कर्मचारी बाहर, और बढ़ने की आशंका!

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार Yes Bank की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। खर्च कम करने के मकसद से बैंक ने बड़े पैमाने पर छंटनी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Yes Bank ने अपने लगभग 500 कर्मचारियों को निकाल दिया है। माना जा रहा है कि यह आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।

किस सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर?

मिल रही जानकारी के अनुसार, इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर ब्रांच बैंकिंग पर पड़ा है। यानी कि ज्यादातर कर्मचारी बैंक ब्रांचों से ही निकाले गए हैं। हालांकि, थोक और खुदरा बैंकिंग सहित अन्य विभागों को भी इसका अछूता नहीं रखा गया है।

निकाले गए कर्मचारियों को पैकेज

बैंक ने जिन कर्मचारियों को निकाला है, उन्हें राहत स्वरूप 3 महीने की तनख्वाह के बराबर का पैकेज दिया गया है।

डिजिटल पर जोर देकर कम होगा खर्च?

बैंक लागत घटाने के लिए डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा दे रहा है। डिजिटल बैंकिंग में आम तौर पर कम लोगों की जरूरत होती है क्योंकि इसमें मैन्युअल काम कम होता है।

लागत बढ़ोतरी बनी छंटनी की वजह?

पिछले कुछ सालों में Yes Bank के खर्च में काफी इजाफा हुआ है। सिर्फ पिछले वित्तीय वर्ष में ही बैंक का कुल खर्च 17% बढ़ गया है। वहीं, कर्मचारियों पर होने वाला खर्च 12% से भी ज्यादा बढ़ा है।

यह अभी साफ नहीं है कि Yes Bank और कितने कर्मचारियों की छंटनी करेगा। ऐसे में बैंक के कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है।

नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।

Show More

Leave a Reply

Back to top button