HINDI NEWSभारत

सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा: मूर्ति विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आई पिकअप, नौ बच्चे झुलसे

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लोटन थाना क्षेत्र के ठोठरी बाजार में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही पिकअप वैन ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इससे पिकअप में करंट उतर आया और उसमें सवार 9 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसा कैसे हुआ?

गुरुवार देर शाम मूर्ति विसर्जन के लिए ग्रामीण पिकअप वैन से जा रहे थे। गाड़ी पर डीजे लगा हुआ था और ऊपर ऊंची सजावट भी की गई थी। जैसे ही गाड़ी हाईटेंशन तार के पास से गुजरी, वह तार की चपेट में आ गई और पूरे वाहन में करंट दौड़ गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की हालत

करंट लगने से झुलसे सभी बच्चों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।

घायल बच्चों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. पवन कुमार कन्नौजिया
  2. मगाने पासवान
  3. पंकज गुप्ता
  4. आदित्य कसौधन
  5. सुधीर पासवान
  6. अंकुश पासवान
  7. अंगद पासवान
  8. सनी गौड़
  9. बबलू पासवान
  10. गोलू पांडेय (करमैनी निवासी)

जनप्रतिनिधि और प्रशासन हरकत में

हादसे की खबर मिलते ही सदर विधायक श्यामधनी और जिलाधिकारी (डीएम) तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

ग्रामीणों का गुस्सा

इस हादसे को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। गांववालों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह है। हाईटेंशन तार लंबे समय से नीची लटक रही थी और इसकी शिकायत कई बार विभाग को की गई थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button