HINDI NEWSभारत

LPG संकट के बीच इंडक्शन चूल्हों की जबरदस्त मांग, कई शहरों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आउट ऑफ स्टॉक

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने से LPG की सप्लाई प्रभावित हुई है। कई शहरों में गैस सिलेंडरों की कमी देखने को मिल रही है और कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

इस स्थिति के चलते लोग अब गैस के विकल्प तलाशने लगे हैं और बड़ी संख्या में इंडक्शन चूल्हे (Induction Cooktop) खरीद रहे हैं। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई शहरों में इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक खत्म होने लगा है।

क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खत्म हुआ स्टॉक

ब्लिंकिट, जेप्टो और बिगबास्केट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक तेजी से खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में इन प्लेटफॉर्म्स पर इंडक्शन चूल्हों के सामने “आउट ऑफ स्टॉक” का बैज दिखाई दे रहा है।

यह दर्शाता है कि LPG को लेकर अनिश्चितता के बीच लोग तेजी से वैकल्पिक कुकिंग उपकरण खरीद रहे हैं ताकि रसोई का काम प्रभावित न हो।

इन इलेक्ट्रिक किचन आइटम्स की भी बढ़ी मांग

पिछले दो दिनों में ऑनलाइन स्टोर्स पर केवल इंडक्शन चूल्हों ही नहीं बल्कि अन्य बिजली से चलने वाले किचन उपकरणों की मांग भी तेजी से बढ़ी है।

इंडक्शन चूल्हों के साथ-साथ लोग इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर, मल्टी-यूज इलेक्ट्रिक केतली और एयर फ्रायर भी बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं। इससे साफ है कि लोग गैस पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

LPG की चिंता में इंडक्शन चूल्हा बना विकल्प

अगर LPG की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी रहती है तो इंडक्शन चूल्हा एक आसान और किफायती विकल्प साबित हो सकता है। बाजार में अच्छी क्वालिटी का इंडक्शन चूल्हा करीब 1500 रुपये में मिल जाता है।

बिजली से चलने वाला यह चूल्हा गैस सिलेंडर के मुकाबले ज्यादा पोर्टेबल होता है और इसे किचन के अलावा घर के किसी भी कमरे में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें गैस लीक होने का खतरा भी नहीं होता और इसे साफ करना भी काफी आसान होता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक बना रहता है और LPG की सप्लाई प्रभावित होती है, तो आने वाले दिनों में इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग और तेजी से बढ़ सकती है।

नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button