HINDI NEWSटेक - स्टार्टअप

HP ने भारत में लॉन्च किए अपने नए AI-संचालित लैपटॉप

नई दिल्ली: HP इंडिया ने आज देश में अपने दो नए AI-संचालित लैपटॉप, HP EliteBook Ultra और HP OmniBook X को पेश किया है। ये दोनों लैपटॉप कंपनी के पहले Copilot+ पीसी हैं। इनमें Snapdragon X Elite प्रोसेसर और एक शक्तिशाली न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU)6 दिया गया है, जो प्रति सेकंड 45 ट्रिलियन ऑपरेशन (TOPS) करने की क्षमता रखता है। इस वजह से ये लैपटॉप भाषा मॉडल और जनरेटिव AI को सीधे डिवाइस पर चला सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

HP EliteBook Ultra की शुरुआती कीमत 1,69,934 रुपये है और यह एटमॉस्फेरिक ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। इसे HP वर्ल्ड स्टोर और HP ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

HP OmniBook X की कीमत 1,39,999 रुपये है और यह मेटियोर सिल्वर रंग में आता है। इसे भी HP वर्ल्ड स्टोर और HP ऑनलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकता है।

विशेषताएं

दोनों लैपटॉप में बिल्ट-इन HP AI कंपेनियन दिया गया है, जो एक व्यक्तिगत AI सहायक की तरह काम करता है और उत्पादकता और रचनात्मकता बढ़ाने में मदद करता है। HP का कहना है कि इस नए AI कंपेनियन की मदद से यूजर जनरेटिव AI का इस्तेमाल करके अपनी फाइलों का विश्लेषण और मूल्यांकन कर सकते हैं। ये दोनों लैपटॉप Copilot+ टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिसका दावा है कि यह एक अधिक व्यक्तिगत और शक्तिशाली कंप्यूटिंग अनुभव प्रदान करता है।

इन लैपटॉप में एक नया पॉली कैमरा प्रो भी दिया गया है, जो NPU की मदद से स्पॉटलाइट, बैकग्राउंड ब्लर और रिप्लेस, ऑटो फ्रेमिंग आदि जैसे AI-संचालित फीचर को सक्षम बनाता है। इससे सीपीयू पर कम दबाव पड़ता है और बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है।

डिजाइन की बात करें तो HP EliteBook Ultra और HP OmniBook X दोनों ही स्लिक डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें AI-संचालित पावर और पोर्टेबिलिटी का अच्छा संतुलन है। ये लैपटॉप 1.3 किलोग्राम वजन के हैं और 26 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं।

दोनों लैपटॉप में HP का नया AI हेलीक्स लोगो है और इनके निर्माण में पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाई गई है। इनके कवर में 50% रिसाइकल्ड एल्यूमीनियम का इस्तेमाल हुआ है और पैकेजिंग पूरी तरह से सस्टेनेबल सामग्री से बनी है। ये लैपटॉप EPEAT क्लाइमेट+ गोल्ड रजिस्ट्रेशन और एनर्जी स्टार सर्टिफिकेशन भी हासिल करते हैं।

सुरक्षा के लिहाज से HP EliteBook Ultra में वुल्फ प्रो सिक्योरिटी नेक्स्ट जेन एंटीवायरस (NGAV) दिया गया है, जो मशीन लर्निंग की मदद से नए और पुराने खतरों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट सिक्योर्ड-कोर पीसी भी है, जिसका मतलब है कि इसकी सुरक्षा फर्मवेयर स्तर तक है और यह यूजर के क्रेडेंशियल और अन्य महत्वपूर्ण डेटा को सुरक्षित रखता है।

नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button