HINDI NEWSबिज़नेस

EMI में राहत, बाजार में रफ्तार: RBI की 0.25% कटौती से आम लोगों को बड़ी खुशखबरी

कल भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति की समीक्षा में ऐसा फैसला लिया जिसने करोड़ों लोन ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। रेपो रेट में 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद यह दर घटकर 5.25% हो गई है। इसका सीधा मतलब है— होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सभी सस्ते होंगे और हर महीने की EMI में राहत मिलेगी। यह कदम ऐसे समय आया है जब देश की अर्थव्यवस्था “गोल्डीलॉक्स फेज” में बताई जा रही है, यानी विकास भी मजबूत है और महंगाई भी काबू में। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे न केवल आम उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता बढ़ेगी बल्कि रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर में भी नई जान आएगी।

ब्याज दरें 0.25% घटी: कितनी कम होगी EMI

20 साल के होम लोन की EMI @7.5%

लोन राशिEMI (पहले)EMI (अब)सालाना बचत
₹20 लाख₹16,112₹15,808₹3,648
₹30 लाख₹24,168₹23,711₹5,484
₹50 लाख₹40,280₹39,519₹9,132

5 साल के ऑटो लोन की EMI @8.75%

लोन राशिEMI (पहले)EMI (अब)सालाना बचत
₹3 लाख₹6,191₹6,155₹432
₹5 लाख₹10,319₹10,258₹732
₹10 लाख₹20,637₹20,517₹1,440

1 साल के पर्सनल लोन की EMI @10.05%

लोन राशिEMI (पहले)EMI (अब)सालाना बचत
₹2 लाख₹17,588₹17,565₹276
₹3 लाख₹26,382₹26,347₹420
₹5 लाख₹43,970₹43,911₹708

RBI का यह फैसला केवल EMI तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे बाजार पर पड़ेगा। खास तौर पर रियल एस्टेट सेक्टर को इससे बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कम ब्याज दरें घर खरीदने के फैसले को आसान बनाती हैं। मिड-इनकम और अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट में मांग बढ़ सकती है, जिससे कंस्ट्रक्शन और उससे जुड़े उद्योगों को भी फायदा होगा। कुल मिलाकर, ब्याज दरों में यह 0.25% की कटौती आम लोगों की जेब को राहत देने के साथ-साथ निवेश, खपत और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला कदम साबित हो सकती है।

नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button