हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही: शिमला, मंडी, और कुल्लू में नुकसान, 30 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में गुरुवार को बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। शिमला के रामपुर झाकड़ी क्षेत्र के समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फटने की खबर है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद से 30 लोगों के लापता होने की सूचना है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया
जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने घटनास्थल का दौरा किया है। उपायुक्त ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही डीएसआरएफ, पुलिस बल और बचाव दल की टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग बंद होने से राहत बचाव दल को पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास करना पड़ा।
बादल फटने से मची तबाही
बादल फटने से 5 मकान, 2 पैदल पुल, स्कूल भवन, हॉस्पिटल, पावर प्रोजेक्ट रेस्ट हाऊस, एक जेसीबी मशीन और तीन छोटे वाहन मलबे में बह गए। इस घटना के बाद एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि भारी बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़े मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) धुंधी से पलचान तक बादल फटने से बंद
लापता लोगों की सूची
राज्य गुप्तचर विभाग झाकरी रामपुर की सूचना के अनुसार, लापता लोगों की सूची में शामिल हैं:
- शिक्षा पत्नी गोपाल, उम्र 37, वीपीओ सुगा तेह रामपुर
- जिया बेटी गोपाल, उम्र 15, वीपीओ सुगा तेह रामपुर
- कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल,उम्र 34, गांव कांदरी, फांचा तेह रामपुर
- अक्षिता बेटी जय सिंह सनैल, उम्र सात, गांव कांदरी, फांचा तेह रामपुर
- अदविक पुत्र जय सिंह सनैल, उम्र चार, कांदरी, फांचा तेह रामपुर
- कृष्णा देवी पत्नी लेफ्टिनेंट पुरूषोत्तम, गांव सरपारा, उम्र 70, रामपुर
- श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह, उम्र 39, गांव समेज
- आरुषि पुत्री श्याम सिंह, उम्र 13, गांव समेज
- अभि पुत्र श्याम सिंह, उम्र 15, गांव समेज
- सरस्वस्ती पत्नी श्याम सिंह, उम्र 33, गांव समेज,
- तनु केदारनाथ पुत्री रविंदर केदार्ता, उम्र 15, गांव समेज
- रानू केदार्ता पुत्री रविंदर केदार्ता, उम्र 16, गांव समेज
- आरुषि पुत्री श्याम सिंह, गांव समेज
- मंगला देवी पत्नी सुना राम, उम्र 70, गांव समेज
- ममता पत्नी पांडे, निवासी झारखंड
- मुस्कान पुत्री पांडे, निवासी झारखंड
- सरिता पत्नी भोला, झारखंड
- अंजली पत्नी भोला झारखंड
- पांडेय निवासी झारखंड
मंडी और कुल्लू में नुकसान
मंडी जिले के पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग लापता हो गए। NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गई हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल्लू के मलाणा में बादल फटने से बिजली प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है और कई गाड़ियां बह गई हैं।
राहत और बचाव कार्य
प्रशासन और राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर हर संभव सहायता मुहैया करा रही हैं। इस घटना ने हिमाचल प्रदेश के लोगों में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है, और प्रशासन पूरी तरह से स्थिति को नियंत्रित करने में लगा हुआ है।
नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।









