HINDI NEWS

केंद्र सरकार खरीदेगी 2,410 रुपये प्रति क्विंटल पर दो लाख मीट्रिक टन प्याज: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: टमाटर की कीमतों से राहत मिली तो अब प्याज की कीमतों में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया है, जिसका महाराष्ट्र के किसान विरोध कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को एक बयान दिया कि केंद्र ने 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले पर उम्मीद जताई जा रही है किस प्याज उत्पादकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नासिक और अहमदनगर में विशेष खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान में लोक निर्माण विभाग का जिम्मा संभाल रहे दादा भूसे ने कहा, “जब आप 10 लाख रुपये से अधिक की गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो आप खुदरा दर से 10 से 20 रुपये ऊंची कीमत पर प्याज भी खरीद सकते हैं। जो लोग प्याज नहीं खरीद सकते, यदि वे दो-चार महीने प्याज नहीं खायेंगे तो कुछ बिगड़ नहीं जायेगा।”

वित्त मंत्रालय ने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए 19 अगस्त को प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है। यह निर्यात शुल्क 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज पर जारी रहेगा। इसका महाराष्ट्र के कई प्याज उत्पादक विरोध कर रहे हैं।

व्यापारियों ने किया विरोध

व्यापारियों ने सोमवार को नासिक में सभी कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) में प्याज की बिक्री अनिश्चित काल के लिए बंद करने का फैसला किया, जिसमें लासलगांव भी शामिल है।

कई किसानों और व्यापारियों ने निर्यात शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर नासिक जिले में सोमवार को विरोध प्रदर्शन भी किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button