HINDI NEWSएंटरटेनमेंट - लाइफस्टाइल

मानसून में महाराष्ट्र की खूबसूरती: 10 बेहतरीन जगहें

मानसून का मौसम आते ही महाराष्ट्र की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। हरे-भरे पहाड़, झरने, और समुद्र तटों की मनमोहक छटा इस मौसम को और भी खास बना देती है। अगर आप भी इस मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो महाराष्ट्र की ये 10 जगहें आपके लिए एकदम सही रहेंगी:

महाबलेश्वर : पश्चिमी घाट में स्थित महाबलेश्वर मानसून के दौरान हरियाली और झरनों की आवाज से भर जाता है। यहाँ का वातावरण अत्यंत सुहाना हो जाता है।

पाचगणी : महाबलेश्वर के पास स्थित यह शांत हिल स्टेशन बोटिंग और ट्रेकिंग के लिए मशहूर है।

लोनावाला : मुंबई-पुणे के रास्ते पर स्थित लोनावला गुफाओं और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। मानसून में यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती।

खंडाला: लोनावाला के पास स्थित खंडाला अपनी शांत वातावरण और खूबसूरत पहाड़ों के लिए जाना जाता है।

माथेरान: ठाणे जिले में स्थित माथेरान मानसून के दौरान और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है।

रत्नागिरी : कोंकण तट पर स्थित यह शहर समुद्र तट के किनारे बसा है और मानसून के दौरान यहाँ का दृश्य अद्भुत होता है।

अलीबाग : मुंबई के पास स्थित अलीबाग अपने साफ सुथरे समुद्र तटों और ऐतिहासिक किलों के लिए जाना जाता है।

इगतपुरी : नाशिक जिले में स्थित यह हिल स्टेशन मानसून के मौसम में जीवंत हो उठता है।

भंडारदारा : इगतपुरी के पास स्थित यह हिल स्टेशन झीलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है।

कोलाड : रोमांच पसंद करने वालों के लिए कोलाड एक आदर्श स्थान है, जहाँ आप रिवर राफ्टिंग और कयाकिंग का मजा ले सकते हैं।

मानसून के दौरान महाराष्ट्र की ये जगहें अपनी प्राकृतिक सुंदरता से आपका मन मोह लेंगी। तो इस मानसून घूमने का प्लान बनाइए और महाराष्ट्र की अद्भुत खूबसूरती का आनंद लीजिए।

नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।

Show More

Leave a Reply

Back to top button