एशिया कप 2025: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, यूएई 57 रन पर ढेर

भारत ने एशिया कप 2025 की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की है। अबुधाबी में खेल खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराया टूर्नामेंट का आगाज़ धमाकेदार तरीके से किया। इस जीत ने न केवल बाकी टीमों के लिए कड़ा संदेश दिया है, बल्कि भारत की खतरनाक गेंदबाजी और संतुलन को भी दुनिया साबित किया है।
यूएई की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखरी
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने यूएई के बल्लेबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया।
1. कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से कहर ढाते हुए महज 2.1 ओवर में 4 विकेट झटके।
2. शिवम दुबे ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन का दम दिखाया।
3. वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।
नतीजा यह रहा कि पूरी यूएई टीम सिर्फ 13.1 ओवर में 57 रन पर सिमट गई।
सिर्फ 27 गेंदों में लक्ष्य हासिल
भारत को जीत के लिए मिले 58 रनों के छोटे लक्ष्य को भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद आसानी से हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने महज 4.3 ओवर (27 गेंदों ) में लक्ष्य पूरा कर लिया और 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। यह जीत भारत के ेट रन रेट को भी बड़ा फायदा पहुंचाने वाली साबित हुई।
यूएई कोच का बयान
हार के बाद यूएई टीम के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने अपने खिलाड़ियों का बचाव किया। उन्होंने कहा,
“हमारे बल्लेबाज पहली बार इतने बड़े नामी गेंदबाजों के सामने खेले। कुलदीप और वरुण जैसे स्पिनरों के सामने तो बड़े-बड़े बल्लेबाज भी परेशान हो जाते हैं। जब अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे, तो भारतीय गेंदबाजी की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है।”
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी
राजपूत ने यह भी माना कि भारत की इस जीत ने टूर्नामेंट की बाकी टीमों, खासकर पाकिस्तान के लिए एक सख्त संदेश भेजा है। अगर भारत की स्पिन और पेस दोनों चल गईं, तो उनके सामने किसी भी टीम के लिए टिक पाना आसान नहीं होगा।
इस जीत के साथ भारत ने न केवल एशिया कप 2025 में अपनी दावेदारी मजबूत की है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि उसकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम को ध्वस्त करने का दम रखती हैं।
नवीनतम अपडेट और रोमांचक कहानियों के लिए हमें ट्विटर, गूगल न्यूज और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और फेसबुक पर हमें लाइक करें।









